बुधवार, 30 अगस्त 2017

कभी तो एहसास कर लो!!


कभी तो एहसास कर लो
ना किसी कारण
ना किसी लालच
औपचारिकताओं से परे,
कभी तो दिल से याद कर लो।।

अच्छा नहीं लगता
बार बार याद दिलाना,
की हम भी हैं तुम्हारे
तुम्हारे सिवा कुछ भी ना हमारा,
कभी तो इन बातों का
एहसास कर लो।
कभी तो दिल से याद कर लो।।

माना दुनिया बहुत बड़ी है तुम्हारी
थोड़ी सी जगह तो रख लो हमारी,
कभी तो हमारे दर्द को भी
आत्मसात कर लो।
कभी तो दिल से याद कर लो।।

सब आएंगे ,जाएंगे
अपने अपने मतलब से
मेरी तो जिंदगी ही तुम हो,
बेमतलब भी कभी फ़रियाद कर लो।
कभी तो दिल से याद कर लो।।

यूँ तो ख़ुश हो तुम अपनी
हसीन जहां में
हर पल बेसब्र,
बेफिक्र लुटाते हो
अपनी उल्फत।
थोड़ा तो कभी लिहाज कर लो
कभी तो दिल से याद कर लो।
पूनम💓

1 टिप्पणी:

क्या हुआ है अपने मन से

 आए हैं, ना अपने मन से,  न जायेंगे, अपने मन से । फिर, गम किस बात का ? जो, कुछ ना मिला अपने मन से! ढूंढोगे दूसरों की नजर से खुद को,   तो दिखे...