मंगलवार, 19 जुलाई 2022

शिव-शक्ति!!

बरसने से तुम्हारे,
धरती ही गीली नहीं होती,
गीला होता है कितनों का मन!
जो चाह कर भी बरस ना पाते।

ना बरसने वाले बादल की गर्मी,
तो करते हैं सब महसूस।
पर उन आद्र नयनों का क्या ,
किसने महसूस किया है,
उस दर्द को।।

बरस कर, खुश मन की,
खुशी को बढाने वाले ,
दर्द से भरे दिल की ,
तड़प औऱ ही बढ़ा देते हो तुम।

प्रकृति,! सौम्य और दयालु,
समृद्धि और सफलता,
प्रदान करने वाली,
सभी नुकसानों से बचाने वाली ।

पर सीमा है एक सहने की,
फटना तो लाजिमी  है ना।
हे पुरुष, अब बस भी करो
नहीं  है शक्ति अब और सहने की।
कितना बर्दाश्त  करेगी ये प्रकृति,

हाँ  पुरुष.....

कहीं अति की वर्षा,
कहीं अति की धूप ,
प्रकृति  को और ना रुलाया करो,
फटेगी वो तो सारा जहाँ रोएगा।
सम्भाल लो खुद को ....इससे  पहले कि ,
शक्ति का तांडव शुरू हो जाए, 
औऱ शिव को  आना पड़े।। ॐ। ।🙏

पूनम 😐

। बिना बुद्धि विषम विद्या।।

।।बिना बुद्धि विषम विद्या।।, यूँ तो, यह कहावत बहुत पुरानी है। पर, मेरे दिमाग में बचपन से ही अंकित है क्योंकि मैं अपने दादाजी से अक्सर यह वा...